एक्टर एजाज खान ड्रग्‍स के साथ गिरफ्तार, 8 प्रतिबंधित गोलियां मिलीं

एक्टर एजाज खान को नवी मुंबई पुलिस ने ड्रग्‍स के साथ देर मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया। उनके पास से प्रतिबंधित ड्रग्स (एक्सटेसी) की 8 गोलियां बरामद हुईं। गोलियों का वजन 2.3 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत तकरीबन 2.2 लाख रुपए है। एजाज के दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। एजाज बिग बॉस-7 में साथी कन्टेस्टेंट के साथ मारपीट के बाद सुर्खियों में आए थे

सूत्रों के मुताबिक, जब एजाज को पकड़ा गया तब भी वे नशे की हालत में ही थे। उन्हें नवी मुंबई पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने गिरफ्तार किया। पुलिस को नवी मुंबई के एक होटल में रेव पार्टी चलने की खबर मिली थी। इसके बाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। एजाज ने रक्‍त चरित्र, नायक अौर या रब जैसी फिल्‍मों में काम किया है। वे बिग बॉस सीजन 7, कॉमेडी नाइट विथ कपिल, करम अपना-अपना, कहानी हमारे महाभारत की और रहे तेरा आशीर्वाद जैसे सीरियलों में भी नजर आ चुके हैं।

बिग बॉस निकाले गए थे: एजाज बिग बॉस से चर्चा में आए। बिग बॉस में साथी कन्टेस्टेंट अली के साथ मारपीट करने के आरोप में वे घर से निकाले गए थे। 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' पर अपना एपिसोड टेलिकॉस्ट न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। नाराज एजाज ने कपिल शर्मा पर भी जमकर भड़ास निकाली थी। कहा था कि कपिल खुद को शाहरुख और सलमान खान समझने लगे हैं

गर्लफ्रेंड ने लगाया था रेप का आरोप: एजाज एक्ट्रेस निधि कश्यप के साथ रिलेशनशिप में थे। बाद में निधि ने उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। 2011 में निधि ने शिकायत वापस ले ली थी।

ओवरडोज के मामलों में पुलिस दर्ज करे एफआईआर: रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि ओवरडोज से हो रही मौत के तमाम मामलों में पुलिस एफआईआर दर्ज करे। इसी कड़ी में जिन ओवरडोज के मामलों में मौत नहीं हुई है, उनमें भी आईपीसी की धारा 328 व नार्काेटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाए, ताकि ड्रग सप्लायर व ड्रग सोर्स का पता चल सके। वहीं नशे की पुख्ता जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर के अलावा मोबाइल एप लांच किए जाएं, ताकि जनता से जानकारी प्राप्त करने के अलावा नशे के शिकार मरीजों को इलाज की सुविधा मुहैया करवाई जा सके।

एनुअल कॉन्फीडेंशियल रिपोर्ट में नया कॉलम जोड़ा जाए: रिपोर्ट में अधिकारियों की एनुअल कॉन्फीडेंशियल रिपोर्ट के प्रोफॉर्मा में एक नया कॉलम जोड़ने का सुझाव दिया गया है। इस कॉलम में बताया जाएगा कि संबंधित अधिकारी ने नशे के खिलाफ अभियान में कितना योगदान दिया है। इसमें पुलिस हेडक्वार्टर में तैनात अधिकारियों से लेकर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, सिविल सर्जन, एडीसी, एसडीएम सहित थाने के एसएचओ तक की एसीआर शामिल होगी।

अमरीका की तर्ज पर जन स्कीम हो लॉन्च: रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि अमरीका में चल रहे ‘इफ यू सी समथिंग, से समथिंग’ अभियान और दिल्ली के ‘आईज एंड ईयर स्कीम’ की तर्ज पर पंजाब में एक स्कीम लॉन्च की जाए, ताकि प्रदेश का सामान्य व्यक्ति अपना नाम गुप्त रखकर पुलिस को नशा तस्करों की जानकारी देने के लिए आगे आए।

Comments

Popular posts from this blog

किराएदार लड़कियों के मकान में ख़ुफ़िया कैमरे, मकान मालिक गिरफ़्तार

中国版图成国家机密?中国一公民状告外交部遭拒

क्या तैमूर को मोगली दिखाएंगी करीना कपूर खान? ये रहा जवाब