किराएदार लड़कियों के मकान में ख़ुफ़िया कैमरे, मकान मालिक गिरफ़्तार
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के एक मकान में किराए पर रही लड़कियों को पता भी न था कि उस मकान में कई ख़ुफ़िया कैमरे हैं. इसकी जानकारी इत्तेफ़ाक से सामने आई. हुआ ये कि मकान में किराए पर रहने वाली एक लड़की ने हेयरड्रायर इस्तेमाल करने के लिए प्लग सॉकेट में लगाया और प्लग टूट गया और उन्हें वहां पहले से छिपाकर लगाया गया कैमरा नज़र आ गया. वो दीवार के अंदर छिपे कैमरे को देखकर हैरान रह गईं. बात किराए पर रहने वाली दूसरी लड़कियों तक भी पहुंची और मामले की रिपोर्ट पुलिस से की गई. पुलिस ने 45 बरस के मकान मालिक संपत कुमार उर्फ़ संजय को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस मामले की जाँच कर रही है. संपत के अपार्टमेंट में कई कामकाजी महिलाएं रहती हैं. वहां रहने वाली महिलाओं की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने घर की तलाशी ली . पुलिस को उस परिसर में कुछ और ख़ुफिया कैमरे मिले. छिपे हुए कैमरे से ऐसे बच सकते हैं आप आंख में कैमरा लगाकर क्या रिकॉर्ड करता है यह शख़्स पुलिस ने क्या बताया इस बारे में स्थानीय इंस्पेक्टर मुरली ने बताया, "एक लड़की ने हेयरड्रायर इस्तेमाल करने की कोशिश की. उसे लगाते वक्त प्ल...