एक्टर एजाज खान ड्रग्स के साथ गिरफ्तार, 8 प्रतिबंधित गोलियां मिलीं
एक्टर एजाज खान को नवी मुंबई पुलिस ने ड्रग्स के साथ देर मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया। उनके पास से प्रतिबंधित ड्रग्स (एक्सटेसी) की 8 गोलियां बरामद हुईं। गोलियों का वजन 2.3 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत तकरीबन 2.2 लाख रुपए है । एजाज के दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। एजाज बिग बॉस-7 में साथी कन्टेस्टेंट के साथ मारपीट के बाद सुर्खियों में आए थे । सूत्रों के मुताबिक, जब एजाज को पकड़ा गया तब भी वे नशे की हालत में ही थे। उन्हें नवी मुंबई पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने गिरफ्तार किया। पुलिस को नवी मुंबई के एक होटल में रेव पार्टी चलने की खबर मिली थी। इसके बाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। एजाज ने रक्त चरित्र, नायक अौर या रब जैसी फिल्मों में काम किया है। वे बिग बॉस सीजन 7, कॉमेडी नाइट विथ कपिल , करम अपना-अपना, कहानी हमारे महाभारत की और रहे तेरा आशीर्वाद जैसे सीरियलों में भी नजर आ चुके हैं। बिग बॉस निकाले गए थे: एजाज बिग बॉस से चर्चा में आए। बिग बॉस में साथी कन्टेस्टेंट अली के साथ मारपीट करने के आरोप में वे घर से निकाले गए थे। 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' पर अपना एपिसोड ...